ज्योड़ियां। खौड़ पुलिस थाना क्षेत्र के निकिकयां गांव में मंगलवार को सुबह नहर के किनारे एक नवजात शव मिला। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। उपजिला हॉस्पिटल खौड़ में पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना था कि नवजात का शव नहर के किनारे फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पार्षद जागू राम ने कहा कि जिस किसी ने भी इस हरकत को किया है उसे पुलिस कड़ी सजा दे। संवाद