फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन के गांधारी और संगलदान में पहुंची पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। डीडीसी चनाव के छठे चरण के लिए कुल 68 मतदान दलों को आज यहां से गांधरी और सांगलदान भेजा गया। बताया कि गांधारी और सांगलडान दोनों निर्वाचन क्षेत्र महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जिला प्रशासनिक परिसर मैत्रा रामबन से जिला पंचायत चुनाव अधिकारी नाजिम जिया खान की देखरेख में भारी सुरक्षा के साथ मतदान कर्मचारियों को 68 मतदान केंद्रों के लिए शनिवार सुबह रवाना किया गया। जिला निर्वाचन प्राधिकरण ने डीडीसी निर्वाचन क्षेत्र गांधारी और सांगलदान दोनों में 55 स्थानों पर 68 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। दोनों डीडीसी निर्वाचन क्षेत्रों में छह उम्मीदवार मैदान में हैं और दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 26,744 मतदाता हैं। दो उम्मीदवार गांधारी और चार संगलदान से मैदान में हैं। सांगलादन ब्लॉक में एक सरपंच और एक पंच के चुनाव के लिए भी मतदान रविवार को होगा। दोनों सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और चार उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें