भद्रवाह। डीडीसी चुनाव के लिए निवार्चन क्षेत्र भद्रवाह ईस्ट और वेस्ट से कुल 27 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। अंतिम दिन होने के चलते बुधवार को भद्रवाह ईस्ट से भाजपा के धनंतर सिंह ने समर्थकों के साथ एडीसी कार्यालय पहुंच कर परचा भरा है। वहीं, भद्रवाह वेस्ट से भापजा उम्मीदवार युद्धवीर सिंह ने द्रुधू में नामांकन भरा। भद्रवाह पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से पैंथर्स पार्टी के उम्मीदवार एवं जिला प्रधान नीरज मन्हास ने द्रुध में नामांकन पत्र भरा। कांग्रेस उम्मीदवार शब्बीर अहमद खान ने भद्रवाह पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा भद्रवाह पूर्व से ही साजिद मीर ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में ताल ठोकी है।