फोटो ज्यौडियां सेखौड़ में डीसी जम्मू राकेश मिन्हास का मुख्य बाजार में स्वागत करते दुकानदार तथा
बॉर्डर एक्शन कमेटी खौड़ और बाजार एसोसिएशन ने डीसी को साैंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। बॉर्डर एक्शन कमेटी खौड़ और बाजार एसोसिएशन ने बुधवार को मुख्य बाजार में डीसी राकेश मिन्हास का स्वागत किया। सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं पर डीसी को ज्ञापन सौंपा। मांग की गई है कि खौड़ सिंचाई परिसर को लघु सचिवालय में परिवर्तित किया जाए। वार्ड-4 में मिनी स्टेडियम बनाया जाए जहां पर करीब तीन एकड़ जमीन उपलब्ध है। ज्यौड़ियां से लेकर पलांवाला तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाए जो पिछले 15 साल से लंबित है। तरोती खड्ड, प्रांगला खड्ड, पहाड़ीवाला खड्ड, और निक्कियां खड्ड में भूमि खाली करवाई जाए जिस पर अज्ञात लोगों ने कब्जा कर लिया है। खौड़ बाजार में महाराज हरि सिंह की प्रतिमा लगाई जाए। हाई स्कूल नारायण का नाम शहीद शिव नाथ के नाम पर रखा जाए। इसके साथ ही मांग की गई कि राजकीय कन्या उच्च विद्यालय खौड़ का नाम वीर चक्र जगदीश सिंह राजकीय कन्या उच्च विद्यालय खौड़ के नाम पर घोषित किया जाए। भारत-पाकिस्तान सीमा से दस किलोमीटर के भीतर घर बनाने वाले सीमावर्ती नागरिक को सरकार दो लाख रुपये बंकर बनाने के लिए मुआवजे के तौर पर दे ताकि वह सीमा पर सुरक्षित रह सके।