विजयपुर। डीसी अभिषेक शर्मा ने विजयपुर में बुधवार को ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में जनता दरबार लगाकर लोगाें की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बिजली,पानी, सड़क की समस्या को डीसी सांबा के समक्ष रखा।
इस दौरान लोगों ने कस्बे में बढ़ते नशे को लेकर भी अधिकारियों के समक्ष रखा। डीसी ने मौके पर ही कुछ समस्याओं को हल कर दिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को नशे को लेकर करवाई करने का आह्वान किया। ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में लोगों ने बिजली कटौती को लेकर बात रखी डीसी ने अधिकारियों को बिजली आपूर्ति नहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। यहां डीडीसी सदस्य सुदर्शन सिंह, एसडीएम सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। संवाद