राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी सचिन कुमार: स्रोत सूचना विभाग
जम्मू। राजस्व विभाग के कामकाज की रविवार को जिला उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने समीक्षा की। बैठक में डीसी ने अधिकारियों से जमीनों की स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा।
उपायुक्त ने जनता को जरूरी सेवाएं देने का आग्रह किया। पीएसजीए के तहत प्रावधान के अनुसार समयबद्ध सेवा वितरण पर जोर दिया। विशेष रूप से अनावश्यक देरी को रोकने के लिए वैध मामलों में फर्द जारी करने के निर्देश दिए। भूमि पासबुक और संपत्ति कार्ड के समय पर वितरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए जमाबंदियों के डिजिटलकरण में प्रगति की जानकारी भी ली। वहीं तहसीलदारों ने अपनी-अपनी तहसीलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। डीसी ने भू-संदर्भित गतिविधियों के महत्व पर जोर देते हुए प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा ताकि किसी भी लंबित कार्य को निपटाने के लिए समयबद्ध तरीके से काम हो। बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त शेर सिंह, सहायक जिला आयुक्त शिशिर गुप्ता, उप मंडल आदि मौजूद रहे।