फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी रियासी ने कहा, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
रियासी में बैठक करतीं डीसी इंदू कबल चिब
विज्ञापन
रियासी। डीसी इंदु कंवल चिब ने शुक्रवार को बैठक कर लोगों से अफवाहों की तरफ ध्यान न देने को कहा है। मिनी सचिवालय में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि मौजूदा समय से कई प्रकार की अफवाहें सुनने को आती है। इसलिए किसी भी नागरिक को बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने पुलिस ने गलत जानकारी देने वालों को चिह्नित करने को कहा है। डीसी ने कहा कि रियासी से जिला का दर्जा छीन कर उसको उधमपुर में मिलाने की खबर गलत है। ऐसा गलत जानकारी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आने वाले दिनों में ईद और स्वतंत्रता दिवस को मनाए जाने के लिए एकजुट होने को कहा गया। बैठक में कहा गया कि सभी लोग आपस में मिलजुल कर रहे ताकि शरारती तत्वों पर नकेल कसी जा सके। बैठक में एसएसपी रश्मि, एडीसी राजिंदर शर्मा, एसीआर विवेक पूरी, म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सुदेश कुमार पूरी समेत कई पार्षद मौजूद रहे। इसके बाद डीसी ने श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का दौरा कर आने वाले श्रद्धालुओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भक्तों को कहा कि वह बिना किसी खौफ के माता के दर्शनों के लिए आएं। उन्होंने मुख्य बाजार का दौरा कर दुकानदारों से भी वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें