फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू जिले में 12500 कौशल विकास प्रशिक्षण का लक्ष्य : डीसी

विज्ञापन
जम्मू जिले में 12500 कौशल विकास प्रशिक्षण का लक्ष्य: डीसी
विज्ञापन
जम्मू। जिले में कौशल विकास गतिविधियों की समीक्षा और आकलन के लिए डीसी जम्मू सचिन कुमार वैश्य ने शनिवार को बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में 12,500 कौशल विकास प्रशिक्षण अवसर देने का लक्ष्य निर्धारित किया।
विज्ञापन

डीसी ने पात्र युवाओं और वयस्कों को कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर के महत्व पर जोर दिया और हर संगठन को लक्ष्य सौंपे। प्रतिभागियों में ग्रामीण विकास विभाग, पीएम महिला शक्ति केंद्र, उद्योग विभाग, रोजगार और परामर्श विभाग, एसबीआई, आरएसईटीआई, हथकरघा विभाग, जेकेईडीआई, केवीआईबी, सरकारी पॉलिटेक्निक और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और अन्य के अधिकारी शामिल थे। बैठक में महिला सशक्तिकरण पर विशेष महत्व दिया गया। डीसी ने महिलाओं को अर्थव्यवस्था में भाग लेने और सम्मानजनक आजीविका के लिए समान अवसर देने पर बल दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें