फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीसी ने कौशल विकास क्षेत्र की प्रगति पर दिया जोर

विज्ञापन
कौशल विकास क्षेत्र की प्रगति पर बैठक करते डीसी सचिन कुमार
विज्ञापन
जम्मू। जिला उपायुक्त ने मंगलवार को जिले में कौशल विकास क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बेरोजगारों के बीच कौशल की पहचान करने के लिए सर्वेक्षण आयोजित करने के महत्व पर जोर दिया। कहा कि सर्वेक्षणों को विशिष्ट क्षेत्रों और जनसांख्यिकी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए ताकि पता लगाया जा सके कि कहां और कौन से कौशल-प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण उपाय की सबसे अधिक आवश्यकता है।
विज्ञापन

कौशल विकास पहल के माध्यम से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के महत्व पर बल दिया गया। सीमावर्ती क्षेत्रों की चुनौतियों और अवसरों को पहचानते हुए रणनीतियों पर विशेष ध्यान देने की बात की। कौशल विकास योजनाओं के प्रभाव को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की भागीदारी बढ़ाने का आश्वासन दिया। सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने और ब्रांडिंग व तत्काल रोजगार के साथ उभरती सामाजिक जरूरतों को संबोधित करने वाले पाठ्यक्रमों की शुरुआत का पता लगाने के लिए कहा। युवाओं के सभी वर्गों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने का आह्वान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें