बडगाम। उपायुक्त (डीसी) बडगाम, डॉ. बिलाल मोही-उद-दीन भट ने मंगलवार को हायर सेकेंडरी स्कूल सोइबुघ में समग्र शिक्षा के समावेशी शिक्षा घटक के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के लिए एक वितरण शिविर का उद्घाटन किया। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग बडगाम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 100 से अधिक सीडब्ल्यूएसएन लाभार्थियों को उनकी शैक्षिक यात्रा में सहायता के लिए अनुकूलित सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इनमें व्हीलचेयर, सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) कुर्सियां, कॉलेटर, श्रवण यंत्र, स्मार्ट स्टिक, ब्रेल किट, शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) किट शामिल थे। उन्होंने माता-पिता, शिक्षकों और सामुदायिक नेताओं से समानता, निष्पक्षता और पहुंच पर आधारित शिक्षण वातावरण बनाने में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया। संवाद