जलभराव से निपटने के लिए हुई बैठक में उपायुक्त दिशा निर्देश देते हुए
जम्मू। जल भराव की संभावना वाले क्षेत्रों की सूची अधिकारी तैयार करें। साथ ही बचाव के उपायों को सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने जिले में बाढ़ तैयारियों की समीक्षा के लिए हुई बैठक में दिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे इलाकों का अधिकारी दौरा भी करें। उपमंडलाधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों को लेकर ईओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जानकारी साझा करने का निर्देश दिया गया। डीसी ने सड़कों और फ्लाई ओवरों पर जलभराव के मुद्दों का भी संज्ञान लिया और संबंधित इंजीनियरों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि यातायात के सुचारू प्रवाह को सुविधाजनक बनाने को कहा।