फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एईई के खिलाफ डीसी ने दिए जांच करने के आदेश

Thu, 01 Aug 2024 07:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी जम्मू ने किया अरनिया का दौरा, तहसील कार्यालय में सुनी लोगों की समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। डीसी जम्मू सचिन कुमार वैश्य ने बुधवार को अरनिया का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने तहसील कार्यालय अरनिया में लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही बिजली, सिंचाई और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। केबल तार जलने की समस्या का समाधान नहीं करने पर डीसी ने एईई के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
डीसी ने तहसील कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें लोगों ने बिजली-पानी और सिंचाई विभाग के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने क्षेत्र में नहरों में पानी नहीं पहुंचने के चलते सिंचाई की समस्या को उठाया। साथ ही बिजली के लंबे कट से परेशानी की मांगें मुख्य रूप से रखीं। इसके अलावा क्षेत्र के ज्यादातर ट्यूबवेल खराब होने के कारण पीने के पानी और सिंचाई की समस्या से भी डीसी को अवगत करवाया।
विज्ञापन




बीते साल ब्लॉक दिवस में गांव में हायर सेकंडरी और रिसिविंग स्टेशन में 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की मांग रखी थी। इस पर डीसी जम्मू ने तत्काल चीफ एजुकेशन ऑफिसर जम्मू को फोन लगाया, जिस पर चीफ एजुकेशन ऑफिसर ने बताया कि गांव में हायर सेकेंडरी का कार्य प्रगति पर चल रहा है। इसके बाद बिजली विभाग के एक्सईएन को ट्रांसफार्मर के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में ट्रांसफॉर्मर को रख दिया है।
दर्शन कुंडल, पूर्व पंच

डीसी के समक्ष सीमावर्ती क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग ने किसी भी सड़क को निर्माण कार्य के लिए नहीं रखा है। पिछले 5 साल से सीमावर्ती क्षेत्र में सड़कें नहीं बन पाई हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। डीसी ने तत्काल पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को संज्ञान लेने के लिए कहा है।
बलवीर कौर, सरपंच

क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय का काम अटका हुआ है। इसके लिए रेवेन्यू विभाग 30 कनाल जगह चिह्नित नहीं कर रहा है। अरनिया अस्पताल को पीएचसी से अपग्रेड कर सीएचसी कर दिया जाए।
कैलाश चंद्र सैनी, पूर्व पार्षद

अरनिया में लोगों की समस्याओं को सुना है। बिजली-पानी और सिंचाई से संबंधित समस्याएं उनके समक्ष रखी गई हैं। कुछ समस्याओं का मौके पर ही हल किया गया है। कुछ ऐसी समस्याएं आई हैं, जिनसे उन्हें जमीनी स्तर पर और बेहतर काम करने का अनुभव मिला है।
विज्ञापन

सचिन कुमार वैश्य, डीसी जम्मू

केबल तार जलने की समस्या का समाधान नहीं करने पर एसडीएम को दिए जांच के आदेश
बिजली विभाग के मुद्दे को लेकर वार्ड 8 के पूर्व पार्षद यशपाल सैनी ने कहा कि मंगलवार शाम 5 बजे बिजली की केबल जल गई है। इसकी सूचना तत्काल बिजली विभाग के एईई को दी गई थी। बुधवार दोपहर तक बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई है। अब तक जली हुई केबल को नहीं बदला गया है। इस मुद्दे पर डीसी ने एक्सईएन बिजली विभाग अशोक कुमार छिब्बर को केबल की समस्या के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने क्षेत्र के एईई राजीव कौल को संक्षेप में बताने के लिए कहा। इस पर डीसी ने कहा कि बिजली की केबल को ठीक करने के लिए आपको इतना लंबा समय लग गया। आप लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। इस पर उन्होंने एसडीएम साउथ अतुल दत्त शर्मा को इस मुद्दे पर राजीव कौल के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें