जिला प्रशासन की टीम नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करते: स्रोत सूचना विभाग
जम्मू। उपायुक्त सचिन कुमार ने जिले के निजी नशा मुक्ति केंद्रों का बुधवार औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई केंद्रों पर रिकॉर्ड रखने और संचालन प्रोटोकॉल में जरूरी कमियां नजर आईं।
इस दौरान कई केंद्रों में कैदियों के लिए पर्याप्त सुविधाओं का अभाव देखा गया। जो अपेक्षित मानकों से कम हैं। पुलिस दल, तहसीलदार और स्वास्थ्य पेशेवरों की मौजूदगी में केंद्रों से केस फाइलें, रिकॉर्ड और दस्तावेज जब्त कर लिए गए। इन केंद्रों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।