जम्मू। नागरिक सचिवालय में एक जुलाई को कामकाज शुरू हो जाएगा। कोरोना के चलते इस साल दरबार मूव के नए फार्मूले के तहत श्रीनगर में दरबार के रिकार्ड को भेजने के कार्य के चलते 25 जून को जम्मू सचिवालय में कामकाज बंद हो गया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एक जुलाई से जम्मू सचिवालय में कामकाज दोबारा शुरू होगा। वहीं श्रीनगर स्थित नागरिक सचिवालय में छह जुलाई से कामकाज शुरू होगा। 19 प्रशासनिक विभाग श्रीनगर से काम करेंगे, जबकि 18 प्रशासनिक विभाग जम्मू से काम करेंगे। दरबार मूव का अगर यह फार्मूला सफल होता है, तो इसे भविष्य में भी जारी रखा जा सकता हैं। हालांकि उपराज्यपाल शासन ने साफ किया है कि कोराना के चलते ही फिलहाल नई व्यवस्था के तहत काम हो रहा है। ब्यूरो