रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र के सीमावर्ती गांव पिंडी कला स्थित स्टाप 2 बीएसएफ की पोस्ट के पास वीरवार को बाबा पांच पीर की दरगाह पर मेला लगा। इस दौरान दंगल का आयोजन किया गय। कुल 23 पहलवानों के बीच कुश्तियां हुईं। बड़ी कुश्ती में बाजी आरएस पुरा के सोनू ने मारी। इस मौके पर पंच जगदीश, शाम चौधरी, दर्शन सिंह आदि मौजूद थे। संवाद