फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर के दशहरा मैदान में करवाया विशाल दंगल

Mon, 14 Oct 2024 05:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से आए पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के जौहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। दशहरा मैदान में हर साल की तरह इस साल भी विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय और बाहरी राज्यों से आए पहलवानों ने कुश्ती के जौहर दिखाए।

1.25 लाख रुपये पहली माली का मुकाबला जोरी दिल्ली व शिवा महाराष्ट्र के बीच में हुआ। दूसरी एक लाख रुपए की माली का मुकाबला लल्लू जम्मू व विश्वा पंजाब के पहलवान के बीच में हुआ। इस दौरान 50 अन्य कुश्तियों के मुकाबले करवाए गए। दंगल कमेटी के चेयरमैन शिव महाजन, प्रधान बिपिन महाजन व सदस्यों ने बताया कि दंगल को डोगरी में छिंज मेला भी कहते हैं। यह दशहरा मैदान में दशहरा पर्व के दूसरे दिन करवाया जाता है। इसमें दिल्ली, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा सहित बाहरी राज्य से पहलवान आते हैं। बड़ी कुश्तियां लाखों रुपये से करवाई जाती हैं। यह कुश्तियां तो महाभारत काल से होती आ रही हैं, तब इसे मल युद्ध कहा जाता था। मगर अब यह दंगल के रूप में करवाई जाती हैं। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबा चंचल सिंह, शिवा शर्मा, सुभाष चंद्र, कोक खजूरिया व अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें