पहलवानों के साथ जुगल किशोर, देवेंदर राणा व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। दिल्ली के भोला काशनी ने होशियारपुर के छोटा गनी को हराकर राजा मांडलिक दंगल जीता। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के बारां में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहलवानों के बीच 105 मुकाबले हुए। समापन समारोह में सांसद जुगल किशोर शर्मा और देवेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि उत्तर भारत के प्रतिष्ठित पहलवानों की उपस्थिति ही क्षेत्र के उभरते पहलवानों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान पहलवानों को पुरस्कार वितरित किए। आयोजन दंगल कमेटी के विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह, कौशल सिंह, टाइगर सिंह, परवीन सिंह, बिट्टू सिंह ने किया था।