दोमाना। भलवाल के बन मालपुर में दंगल कमेटी के चेयरमैन विभीषण सिंह टीना की अध्यक्षता में दंगल करवाया गया। इसमें देश भर से पहलवान पहुंचे। दंगल में दो लाख 25 हजार रुपये की बड़ी और एक एक लाख रुपये की दो छोटी पर कुश्तियां करवाई गईं।
बड़ी माली पर फगवाड़ा के प्रीतपाल और कपूरथला (पंजाब) के रोजी कपूर पहलवान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें प्रीतपाल ने बाजी मारी। छोटी माली का मुकाबला जम्मू के वीनिया मीन पहलवान और अजनाला (अमृतसर) के परविंदर के बीच हुआ। इसमें परविंदर पहलवान ने जीत दर्ज की। तीसरी माली की कुश्ति जॉर्जिया टेडो पहलवान और पंजाब के रवि के बीच में हुई। इसमें जॉर्जिया ने रवि को पटकनी दी। महिला पहलवानों ने भी दंगल में दमखम दिखाया। पटियाला की प्रीति और हरियाणा की शीला के बीच मुकाबला हुआ, जो प्रीति ने जीता। मौके पर पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी, डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण, बीडीसी चेयरमैन भलवाल कुलदीप राज, डीएसपी केडी भगत, युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी, एसएचओ कानाचक राहुल महाजन उपस्थित रहे।