जरूरी फोटो सहित
-मिर्जा ने मथुरा के उमेश को किया चित, मढ़ के गांव गुड़ा सिंघु बाबा तालाब में हुआ दंगल
जम्मू। 2.50 लाख रुपये की बड़ी माली वाला जय बाबा जित्तो और बुआ कोड़ी दंगल ईरान के मिर्जा ने जीता है। बड़ी माली में मिर्जा ने मथुरा के उमेश को चित किया। यह दंगल मढ़ के गांव गुड़ा सिंघु बाबा तालाब में हुआ। इसमें विदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने दमखम दिखाया।
दंगल में 2.50 लाख की बड़ी माली के साथ दो लाख की दूसरी और 1.50 लाख रुपये की तीसरी माली थी। दंगल में करीब 100 कुश्तियां करवाई गईं। दूसरी माली के मुकाबले में रहीवाल पंजाब के राजू पहलवान ने बहादुरगढ़ के परवेश को धूल चटाई। तीसरी माली में अजनाला के भूपिंदर पहलवान ने जम्मू के बिनिया मीन को हराया। दंगल का आयोजन जय बाबा जित्तो और बुआ कोड़ी दंगल कमेटी किया। इसकी अध्यक्षता गुरशरण सिंह, संजीव कुमार, राजकुमार, विक्की शर्मा, संपूर्ण सिंह, रविंद्र कुमार, नायब सरपंच तिलक राज व कैप्टन मोहिंदर शर्मा ने की। दंगल में पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी, बाबा चंचल सिंह, डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण मुख्य अतिथि और डीडीसी सदस्य मढ़ बलबीर लाल विशिष्ट अतिथि थे। आम लोगों के साथ स्वर्ण सिंह, डॉ. अजय बेसिन, सरपंच प्रेम सिंह चिब, नायब सरपंच पवन कुमार आदि मौजूद थे। ब्यूरो