फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी के डेरा बाबा में वार्षिक दंगल 13 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बैसाखी पर 13 अप्रैल को डेरा बाबा में 30वें वार्षिक दंगल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जम्मू-कश्मीर इंडियन स्टाइल ऑफ रेसलिंग के प्रधान शिव कुमार शर्मा ने दी है। इस दौरान दंगल की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि दंगल में करीब 70 कुश्तियां होंगी। इसमें प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के पहलवान हिस्सा लेंगे। दंगल पर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च होंगे। बड़ी कुश्ती के विजेता पहलवान को नकद पुरस्कार और गुर्ज देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में डेरा बाबा के गद्दीनशीन बाबा जतिंदर पाल सिंह सोढ़ी, चेयरमैन मालिक राम लुभाया परूथी, प्रधान संत कुमार जुनेजा, वीपी मक्कड़ और वेद प्रकाश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें