फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कालू पहलवान ने शौकत को पटखनी देकर जीता दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। खैरी गांव में वीरवार को दंगल कमेटी की तरफ से वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में 35 कुश्तियां करवाई गईं। सबसे आकर्षण का केंद्र पहले नंबर की कुश्ती रही। इसमें कालू पहलवान जम्मू तथा शौकत अली पहलवान जम्मू के बीच कड़ा मुकाबला रहा। कालू पहलवान ने शानदार दाव लगाते हुए शौकत अली को पटखनी देकर जीत हासिल की। दंगल कमेटी ने कालू पहलवान को 10000 रुपये नगद तथा एक कुलर दिया। उप विजेता पहलवान शौकत अली को 8000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। दंगल देखने के लिए आसपास तथा दूर दराज से सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें