फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बड़ी माली में भिड़े मथुरा व हरियाणा के पहलवान, बराबरी पर छूटा मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
चन्नी टरगवाल में हुआ वार्षिक दंगल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। पंचायत टरगवाल में चन्नी-टरगवाल-बलगाडा दंगल कमेटी ने रविवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया। इसमें समाजसेवी दर्शन सिंह चिब मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ भाजपा नेता बाबा चंचल सिंह, युवा राजपूत सभा के प्रधान विक्रम सिंह, पूर्व प्रधान राजन सिंह हैप्पी व सरपंच प्रशांत शर्मा मौजूद थे। दंगल में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र के पहलवानों ने भाग लेकर जौहर दिखाए।
विज्ञापन

इसमें 50 से अधिक कुश्तियां हुईं। पहली माली की कुश्ती मथुरा के उमेश पहलवान और हरियाणा के अजय गुर्जर के बीच हुई। बेहद रोमांचक रही यह दो लाख 51 हजार की माली अंत में बराबरी पर छूटी। दूसरा मुकाबला जम्मू-कश्मीर के विनिया पहलवान और रवि वेहरा के बीच हुआ। इसमें रवि ने जीत दर्ज की। यह माली एक लाख 51 हजार की थी। वहीं, एक लाख 51 हजार की तीसरी माली की कुश्ती पहलवान कलवा गुज्जर और मेजर डेरा बाबा नानक पहलवान के बीच हुई। यह भी बराबरी पर छूटी। इस दौरान मुख्यातिथि ने कहा कि कुश्ती जम्मू-कश्मीर की डोगरा संस्कृति का अहम हिस्सा है। यह पुश्तैनी खेल है। इससे जुड़े युवा हमेशा मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत रहते हैं। दंगल कमेटी के सदस्य अजय शर्मा, अनिल वर्मा, राजेश वर्मा, सुजान सिंह, जोगिंदर सिंह की देखरेख में यह दंगल आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें