फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फिजा पहलवान ने जीती बड़ी माली, शम्मी को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोमाल दंगल कमेटी ने पंचायत बोमाल में आयोजित किया दंगल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। क्षेत्र की पंचायत बोमाल में रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। वार्षिक दंगल का आयोजन बोमाल दंगल कमेटी द्वारा करवाया गया था। दंगल में जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में 40 से अधिक मुकाबले हुए। 51 हजार रुपये की प्रथम माली फिजा पहलवान और शम्मी पहलवान के बीच हुई। इसमें फिजा ने शम्मी को पटखनी दी। मुख्यातिथि डीएसपी डीएआर जम्मू केडी भगत और विशेष अतिथि एसएचओ जहीर मुश्ताक ने विजयी पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

अन्य अतिथियों में जतिंदर सिंह जम्वाल, भाजपा नेता देव राज काकू भी मौजूद थे। मुख्यातिथि ने आशा व्यक्त की कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दंगल समिति इस प्रकार के प्रयास जारी रखेगी। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलकूद को अपने रोजमर्रा जीवन का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अखनूर क्षेत्र के युवाओं में बहुत प्रतिभा है। अगर वह इसे सही तरीके से निखारें तो जल्द अखनूर का कोई युवा कुश्ती में देश का नाम रोशन करेगा। इस अवसर पर दंगल कमेटी के सदस्यों में जोगिंदर सिंह उर्फ जिंदो, काकू राम, अरुण कुमार, तीर्थ राम, छोटू पंच, आदि का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें