जम्मू। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा आगामी 12 जुलाई से लद्दाख दौरे पर रहेंगे। लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन के महासचिव के अनुसार लेह के साथ ही जुलाई महीने के अंत में कुछ दिन के लिए उनका जंस्कार प्रवास प्रस्तावित है। दलाई लामा के दौरे को देखते हुए स्थानीय स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। ब्यूरो