रियासी। पंपिंग स्टेशन कयाला में धरना दे कर नारेबाजी करते जलशक्ति कर्मी। संवाद
रियासी। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल तीन दिन और बढ़ा दी है। रविवार को कर्मचारियों ने कयाला स्थित पंपिंग स्टेशन पर धरना दिया। यूनियन के प्रधान देविंद्र सिंह ने बताया कि उच्च स्तरीय आदेश के बाद हड़ताल जारी रखने का फैसला किया गया है। पंपिंग स्टेशन पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल की आपूर्ति को बंद रखा। संवाद