फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

jammu kashmir: विदेश से भांजा बोल रहा हूं... नकली डॉलर की रसीद भेज बुजुर्ग महिला से 7.30 लाख ठगे

Sat, 29 Jul 2023 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

साइबर ठगी का शिकार हुई महिला ने बताया कि फोन पर कॉल आई थी। प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि यह नंबर पाकिस्तान का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के ग्रेटर कैलाश की बुजुर्ग महिला से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने खुद को महिला का विदेश में रहने वाला भांजा बताकर ठगी का शिकार बनाया और 7 लाख 30 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। जिस नंबर से कॉल आई थी, वह पाकिस्तान का बताया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


83 वर्षीय सुरजीत कौर ग्रेटर कैलाश में लाइन नंबर 11 में रहती हैं। उनके पति ट्रेजरी अधिकारी थे, जिनकी मौत हो चुकी है। दोनों बेटे अमेरिका में रहते हैं। सुरजीत का कहना है - चार दिन पूर्व कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह विदेश से उनका भांजा सोनू विथू सिंह बोल रहा है।

10 लाख रुपये खाते में भेजने है। इसलिए पास बुक की फोटो खींचकर मोबाइल से भेज दो। सुरजीत बहकावे में आ गईं और पासबुक की फोटो भेज दी। इस बीच, जालसाज ने आठ लाख बीस हजार के नकली डॉलर की रसीद की फोटो भेजी। इसके बाद गुमराह कर चार बार में 7.30 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन


पांचवीं बार जब उसने रुपये मांगे तो उन्हें शक हुआ। सुरजीत ने भाई की मदद से बैंक में जाकर पता किया तो खुलासा हुआ कि धोखाधड़ी हुई है। बताया कि दो बार केनरा बैंक में रुपये ट्रांसफर कराए गए, जबकि दो बार अन्य में। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

इस नंबर से आई कॉल

साइबर ठगी का शिकार हुई महिला ने बताया कि फोन पर 923314232157 नंबर से कॉल आई थी। प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि यह नंबर पाकिस्तान का है। पुलिस जांच में जुटी है कि जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए हैं, वह वास्तव में सही हैं या नहीं। पीड़िता के भाई रसपाल सिंह ने बताया कि पीएनबी के जिस खाते से रुपये ट्रांसफर हुए हैं, उसमें बहन की पेंशन आती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें