फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मीरां साहिब के युवक ने की जर्मन महिला से ठगी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने जम्मू आकर मीरां साहिब थाने में दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर की दोस्ती, फिर ठगे 13,633 यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरा साहिब। क्षेत्र के एक युवक द्वारा जर्मनी की एक महिला के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर उससे ऑनलाइन 13,633 यूरो की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। उस जर्मन महिला ने जम्मू पहुंच मीरां साहिब थाने में उक्त युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जर्मन महिला बारबरा जोलांटा स्ट्रॉस पुत्री रिसजार्ड सजावारेजको निवासी रोसेनस्टीन स्ट्रीट 29 स्टटगार्ट, जर्मनी की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 406, 417, 419, और 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में बताया कि युवक ने विक्रम शर्मा बनकर उससे दोस्ती की। फिर ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से 13,633 यूरो उससे ठगे हैं। आरोपी की पहचान संजीव पंडिता निवासी सिंह पुरा मरालिया मीरां साहिब के रूप में हुई है। इसने सोशल मीडिया पर महिला से बात और वेस्टर्न यूनियन के माध्यम से ठगी की। मीरां साहिब थाना प्रभारी भूपिंदर सिंह ने है बताया कि संजीव पंडिता को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई थी। उसने अपराध में अपनी संलिप्तता कुबूल ली है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें