फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एनसीसी कैडेट्स को साइबर सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
एनसीसी कैडेटस को साइबर सुरक्षा की जानकारी देता साइबर सेल का प्रवक्ता: स्रोत सेना
विज्ञापन
जम्मू। एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी नगरोटा के कैडेट्स को साइबर क्राइम सेल जम्मू ने साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। कैडेट को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के बारे में शिक्षित और आवश्यक ज्ञान दिया गया। साइबर सेल के विशेषज्ञों ने डिजिटल परिदृश्य में उभरते साइबर खतरों और जोखिमों के बारे में जानकारी दी। ऑनलाइन सुरक्षा, सुरक्षित पासवर्ड प्रबंधन और साइबर हमलों को पहचानने और रोकने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं पर शिक्षित किया गया। डिजिटल युग में जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। बताया कि इंटरनेट हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है, लेकिन यह अपने जोखिमों के साथ भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें