रियासी। सलून में युवतियों को प्रमाण पत्र देते अधिकारी।
रियासी। नेशनल हाइड्रो इलेक्टि्रक पावर कारपोरेशन (एनएचपीसी) के सलाल पावर स्टेशन की तरफ से ब्लॉक पौनी के गांव सलून में सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया गया। जनरल मैनेजर अनीश गोरहा ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में कटिंग व टेलरिंग का प्रशिक्षण लेकर महिलाएं व लड़कियां आत्मनिर्भर बन पाएंगी। केंद्र में तीस महिलाओं व युवतियों को छह महीने का सिलाई का कोर्स करवाया जाएगा। यह केंद्र सामाजिक संस्था यूथ ब्रिगेड वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से चलाया जाएगा। वहीं, दो केंद्रों पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवतियों व महिलाओं को प्रमाण पत्र भी बांटे गए। संवाद