रियासी। एलजी मनोज सिन्हा के निर्देश के बाद जिले में रात आठ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू शुरू हो गया है। शाम साढ़े सात बजे पुलिस ने लाउड स्पीकर के जरिये सभी को सूचित किया और दुकानों को बंद करवाया है। उधर, शनिवार को म्यूनिसिपल कमेटी के अंतर्गत आने वाले सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। रविवार को नगर की दुकानों को खोला जाना था, लेकिन एलजी के निर्देश के बाद दुकानें बंद रहेगी।