फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के शहीद हवलदार को किया याद

विज्ञापन
सांबा के नड ब्लाक के दडुई गांव मे शहीद को याद करते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। नड ब्लाक के दडुई में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सेना में शहीद हुए हवलदार राकेश शर्मा के शहीदी दिवस पर उन्हें याद किया गया। एसएसपी शक्ती पाठक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। शहीद के पिता रतन चंद ने कहा कि आज के ही दिन वर्ष 2008 में नियंत्रण रेखा पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए उनका बेटा शहीद हो गया। आज उनके शहीदी दिवस पर उन्हें याद किया गया है। शहीद की माता विमला देवी, पत्नी रजनी देवी ने भी शहीद की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए। इस अवसर पर कुंवर रणवीर सिंह, दडुई पंचायत की सरपंच विमला देवी, मनानू के सरपंच सुनील चौधरी, सांबा सोशल क्लब के सुनील गुप्ता, अजय सिंह और रंजु गुप्ता के अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी शहीद की प्रतिमा पर पहुंच कर शहीद को श्रद्धांजली दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें