सांबा में गरीव बच्ची को कंबल देते बीएसएफ के अधिकारी
- फोटो : SAMBA
सांबा। सरहदों की सेवा के साथ-साथ सीम सुरक्षा बल के जवान अब जरूरतमंदों की सहायता करने में भी आगे आ रहे हैं। एक कदम मानवता की ओर कार्यक्रम के तहत बीएसएफ की 173 वीं वाहिनी की ओर से बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों और जवानों ने अपने वेतन से धन एकत्रित कर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। कमांडिंग अधिकारी गुरेंद्र सिंह ने बताया कि बढ़ती सर्दी को देखते हुए जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए एक योजना बनाई, और धन एकत्रित कर कंबल बांटे। उन्होंने बताया कि ईंट भट्ठा के मजदूरों, बबर नाला, मदून में काम करने वाले मजदूरों एवं चक मंगू में गरीब परिवारों में 300 कंबल बांटे हैं। ब्यूरो