फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा वहीदुद्दीन शाह चिश्ती के उर्स में कव्वालों ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव बडियाल काजी में वीरवार की रात बाबा वहीदुद्दीन शाह चिश्ती का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कादरी ग्रुप के कव्वालों ने रात भर चले कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति से समा बांधा। सूफी कव्वाल ने मेरे पीर की गुलामी मेरे काम आ गई... की प्रस्तुति पर पंडाल में लोग झूमते नजर आए। एक से बढ़कर सूफी कव्वाली पेश की गई। इस दौरान सूफी कव्वाली और देशभक्ति पर नज्म और शेर से श्रोताओं को सराबोर किया। श्रोताओं की वाहवाही और तालियों से पूरा हाल गूंज उठा। कव्वलों ने कलाम से सभी को मस्त किया। कव्वालों की टीम ने देश व दुनिया में अमन शांति की दुआ करने के साथ बाबा वहीदुद्दीन शाह चिश्ती के सालाना उर्स पर इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन करने पर कमेटी के सदस्यों व ग्रामीणों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें