फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार बाजार में लोगों ने की खरीदारी

विज्ञापन
कस्बे में रविवार बजार में खरीददारी करते हुए लोग - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। साप्ताहिक बाजार में पहुंचे लोगों ने गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी की। संडे मार्केट में दिन भर भीड़ रही। अब सर्दी में बढ़ोतरी होने पर हर कोई गर्म कपड़ों की जरूरत होने पर संडे मार्केट में पहुंच रहे हैं, और अपने बजट के मुताबिक खरीदारी करते है। पंजाब सहित अन्य राज्य से कई लोग कस्बे के बाजार में कई वैरायटी में गर्म कपडे़ बेचने पहुंचते हैं। वर्षों से कस्बे के बाजार में गर्मी व सर्दी में रविवार बाजार लगता है। बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा का कहना है कि कस्बे के साथ सीमावर्ती क्षेत्र सहित अन्य गांव के लोग रविवार बाजार लगने पर खरीदारी करने पहुंचते हैं, जिससे लोगों को भी कम कीमत पर जरूरत का समान मिलता है। दूसरी ओर यहां पर स्टाल लगाए दुकानदारों सहित बाहर से सामान बेचने वाले लोगों को भी रविवार को बाजार लगने पर फायदा होता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें