फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताओं ने रखा बच्चों की लंबी आयु के लिए व्रत

विज्ञापन
द्रुबडी पर्व पर मत्रोउच्चारण के साथ पूजा करती हुई महिलाए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुुुरा। उपजिले में शुक्रवार को द्रुबडी के पर्व पर कई स्थानों पर माताओं ने बच्चों की लंबी आयु के लिए उपवास रख पूजा की। इस दौरान गाय व बछड़े की पूजा की। मंदिरों में पहुंची महिलाओं ने अंकुरित मोठ, मूंग व चने आदि भिगो कर मंत्रोउच्चारण के साथ आटे के बनाए गाय व बछड़ों को एक स्थान पर डाल पूजा की। मंदिर में पहुंची बुजुर्ग महिला नामो देवी ने बताया कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी के दिन माताएं बच्चों की लंबी उम्र व सुख- समृद्धि की कामना कर उपवास रखने की प्रथा है। तांबे के पात्र में सुगंध, अक्षत, तिल, जल व फूलों को मिलाकर साथ इस दिन ईष्टदेव की पूजा की जाती है। शाम को गो माता की आरती करने के उपरांत माताएं भोजन ग्रहण करती हैं। उन्होंने बताया कि यह उपवास संतान प्राप्ति व सुखी जीवन की कामना के लिए भी रखा जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें