विजयपुर। नगर पालिका अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि माता रानी की क्यारी को विसर्जित करने के लिए बुधवार को दो गाड़ियां लगाई जाएंगी। जो सुबह 8 बजे से 11बजे वार्डों में आएंगी और उन्हें ले जाएंगी और बसंतर में उनका रीति रिवाज से विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के पंचों सरपंचों से भी अपील की है कि ऐसी ही व्यवस्था गांव-गांव में की जाए। ताकि माता के भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि लॉकडाउन को देखते हुए क्यारी गाड़ी में रख दें। संवाद