यशकरन सिंह भाऊ बने हिन्दू जागरण मंच के जिला प्रधान
ज्यौड़ियां। भाजपा नेता व अखनूर बार एसोसिएशन के प्रधान यशकरण सिंह भाऊ ने बताया कि हिंदू जागरण मंच की तरफ से जम्मू में एक मार्च को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें भी बुलाया गया। कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच की तरफ से उन्हें अखनूर का प्रधान चुना गया। उन्होंने कहा कि मंच की तरफ से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे तन मन से निभाऊंगा। संवाद