बाड़ी ब्राह्मणा में ड्रेन का कार्य शुरू कराया गया।
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक की पंचायत अपर कार्थोली के सरपंच तरसेम सिंह चाढ़क ने ड्रेन का काम शुरू कराया। पंचायत के अधीन आने वाले गांव छन्नी की वार्ड-6 में ड्रेन का काम शुरू कराया गया। ड्रेन पर कुल 364000 का खर्चा आएगा। सरपंच तरसेम सिंह चाढ़क ने कहा कि गांव वालों की मांग थी जिसे पूरा कर दिया गया है। इस मौके पर पंच रविंद्र कुमार सैनी, पंच दर्शन चाढ़क, सुखदेव चाढ़क, रसपाल सिंह, प्रताप सिंह, चमन सिंह, देवेंद्र सैनी, सुखदेव चिब और पंचायत के काफी लोग मौजूद थे। संवाद