म्युनिसिपल कमेटी नये चेयरमैन और वाइस चेयरमैन।
अखनूर। म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के पद के लिए चयनित प्रत्याशी की घोषणा की गई थी। इसमें सुरिन्द्र शर्मा को चेयरमैन और अमिता गुप्ता को वाइस चेयरमैन बिना किसी मुकाबले के चुना गया। तहसीलदार अमित शर्मा और एसडीपीओ अजय शर्मा, ईओ रामेश गुप्ता की देखरेख पर चुनाव में चयनित पदाधिकारियों की घोषणा हुई। नवनिर्वाचित चेयरमैन सुरिंद्र शर्मा ने कहा कि कस्बे में विकास कार्य पर सब को साथ लेकर चलेंगे और जो विश्वास भाजपा हाईकमान और पार्षदों ने किया है उस पर खरा उतराने का प्रयास करेंगे व कस्बे के विकास पर उचित ध्यान दिया जाएगा। इसमें कस्बे के सौंदर्यीकरण के लिए योजनाओं की रूपरेखा तैयार करके विकास कार्य किया जाएगा। लोगों को आ रही समस्या का समाधान किया जाएगा। वाइस चेयरमैन अमिता गुप्ता ने कहा कि सभी पार्षदों और कमेटी के कर्मचारियों को साथ लेकर ही कस्बे की समस्याओं का समाधान किया जाऐगा। शपथ ग्रहण उपायुक्त की तरफ से तिथि घोषित करने पर होगा। इस मौके पर पार्षद दीपक मनी, करण सिंह, खेमा देवी, शिल्पा महाजन, बलदेव राज, संजय सराफ, राकेश मल्होत्रा, कुलदीप राज, रश्मि देवी, कुलदीप भगत सहित कमेटी के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।