नौशेरा में खेल मैदान का उद्घाटन करती महिला।
नौशेरा। सेना की राष्ट्रीय राइफल कलाल ने एलओसी क्षेत्र से सटे मिडिल स्कूल डींग में खेल मैदान का निर्माण कराया है। बुधवार को कमान अधिकारी की मौजूदगी में गांव की महिला द्वारा खेल मैदान का उद्घाटन किया गया। कमान अधिकारी ने कहा कि सेना लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार है। स्कूल के बच्चों, अभिभावकों और स्टाफ ने सेना का आभार प्रकट करते हुए कहा कि खेल मैदान की जरूरत को सेना ने पूरा किया। इससे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल सकेंगे। इस मौके पर रमेश चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद