बाड़ी ब्राह्मणा। बलोल नाले पर बने पुल की रेलिंग जगह-जगह से टूटी हुई है। इसको लेकर बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। पुल के सिरे पर रेलिंग है ही नहीं, और पुल के बीच में कई जगह पर रेलिंग टूटी है। पुल पर वाहनों की आवाजाही 24 घंटे रहती है, जिससे हर किस्म के वाहन गुजरते हैं। पुल के दोनों तरफ हादसों को रोकने के लिए रेलिंग बनाई गई लेकिन इसके रखरखाव की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति तब है जब यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। आने वाले दिनों में यह एक गंभीर समस्या का कारण बन सकती है। जिसके लिए संबंधित विभाग को इसकी तरफ ध्यान देना चाहिए और पुल की रेलिंग को दुरुस्त कराना चाहिए। संवाद