नौशेरा में सेना लोगों में कंबल और सोलर लालटेन वितरित करती हुई।
नौशेरा। सेना की राष्ट्रीय राइफल यूनिफोम फोर्स हेडक्वार्टर की बटालियन ने जरूरतमंद लोगों को कंबल व सोलर लालटेन वितरित की। सेना ने पंचायत गगरोट के गुजर बक्करवाल समुदाय के परिवारों को 20 कंबल और 20 सोलर लालटेन दी। समुदाय के लोगों ने बताया कि सेना की तरफ से दी गई सोलर लालटेन से बच्चों को पढ़ाई करने में सुविधा होगी। वही कंबल से सर्दी में राहत मिलेगी। सरपंच ने सेना के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि बिजली की लो वोल्टेज के चलते इन परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। संवाद