सुरजीत कुमार ने संभाला बीडीसी चेयरमैन का कार्यभार।
- फोटो : SAMBA
बिश्नाह। ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में बीडीसी के चेयरमैन सुरजीत कुमार निर्णय के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान सुरजीत सिंह ने कार्यभार संभाला। इस अवसर पर भाजपा नेता पंडित नारायण दत्त शर्मा, फकीर चंद भगत, म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन राजन शर्मा और काफी संख्या में कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता, पंच सरपंच मौजूद रहे। संवाद