अखनूर। कस्बे के वार्ड-चार के राधा कृष्ण मंदिर गली में ढाई लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य शुरू किया गया। म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन दीपेश सिंह और पार्षद बलदेव राज ने शनिवार को कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर गणमान्य लोग मौजूद रहे। चेयरमैन ने बताया कि कस्बे में कई गालियां और नालियों की मरम्मत कार्य की योजना शुरू की गई है। कई अन्य मोहल्ले और बाजारों में विकास कार्य शुरू किया जाएंगे, जिसमें गलियों और बाजारों में मुख्य रूप से होगी। इस अवसर पर पार्षद राकेश मल्होत्रा भी उपस्थित रहे। ब्यूरो