विजयपुर। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा की देखरेख में सोमवार को एक रैली निकाली। रैली विजयपुर से होती हुई विजयपुर ब्लाक में पहुंची। वहां पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा, जिला प्रधान अमर सिंह के अलावा क्षेत्र के लोग मौजूद थे। पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा पुलवामा में हुए शहीद ने बलिदान दिया। संवाद