विजयपुर। विवाह पंचमी पर सीता राम मंदिरों में बुधवार को भगवान श्रीराम तथा जनकपुत्री सीता का विवाह उत्सव मनाया गया। लोगों ने बताया कि ऐसा करने से जातकों की समस्याएं दूर हो जाती हैं। जिनकी शादी में अड़चनें आ रही हैं और जिन विवाहित दंपतियों के जीवन में परेशानियां चल रही हैं उनकी समस्याएं भी समाप्त हो जाती हैं। भारतीय संस्कृति में राम-सीता आदर्श दंपती माने गए हैं। इस दिन सभी मंदिरों में उत्सव होते हैं। श्री राम का पाठ किया जाता है, पूरे रीतिरिवाज से इस उत्सव को मनाया गया। विवाह पंचमी की कथा सुनी और पढ़ी गई। इस दिन सभी ने राम-सीता की आराधना की और सुखी दांपत्य जीवन के लिए प्रभु से आशीर्वाद प्राप्त किया। संवाद