बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत अपर कार्थोली में सरपंच तरसेम सिंह की अगुवाई में ई-श्रम कार्ड बनाने का शिविर लगाया गया। मंगलवार को कई लोगों ने शिविर का फायदा लिया। वहां पहुंचकर कार्ड बनवाए। सरपंच तरसेम सिंह ने बताया कि ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए लोगों को काफी दिक्कत आ रही थी, जिसके चलते पंचायत में ही कार्ड बनाने का शिविर लगाया गया है। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और बहुत ही सहज तरीके से कार्ड बनवा सकेंगे। संवाद