विजयपुर। क्षेत्र में मंगलवार को गट्टूू डोर की चपेट में एक परिंदा आ गया। इससे वह जख्मी हो गया। गांव के नौजवान गंगा राम शर्मा ने उस पक्षी को गट्टूू डोर से निकाल कर उसकी जान बचाई और उसके अपने स्तर से उपचार दिया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द बाजार में कार्रवाई कर इस डोर को जब्त किया जाए। संवाद