विजयपुर। सावन माह के अंतिम सोमवार पर शिवभक्तों ने भोलेनाथ के मंदिरों में पूजा अर्चना की और भोग लगाया। शिवभक्तों ने बताया कि सावन माह का यह अंतिम सोमवार होने के कारण हम लोगों ने शिव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और मीठा भोग लगाया। पहले भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया उसके बाद पूजा अर्चना की और भोग लगाया। शिव भक्त रोहित कुमार, उत्तमचंद, रविंद्र सिंह, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि सावन के सोमवार के दिन हम लोगों ने भोलेनाथ के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और व्रत रखा। इस दिन पूजा-अर्चना व्रत रखने से हर मनोकामना पूरी होती है। घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। संवाद