विजयपुर। गरवाल के सरपंच मोहन लाल शर्मा की देखरेख में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के बुजुर्गों को बैसाखियां दी गईं। सरपंच मोहन लाल शर्मा ने बताया कि कुछ बुजुर्ग चलने में असमर्थ हैं, उनको कई प्रकार की परेशानी होती है। सोमवार को लगभग 35 लोगों को बैसाखियां दीं ताकि उसके सहारे वह चल सकें। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद थे। संवाद